Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्षाबंधन पर अधिवक्ता आदित्य पाठक की अनोखी पहल, रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश

गढ़वा। भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन पर सिविल कोर्ट गढ़वा के अधिवक्ता आदित्य पाठक ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक जरूरतमंद बहन के लिए रक्तदान किया। इस सराहनीय पहल ने समाज में सेवा और जिम्मेदारी का संदेश दिया है।
अधिवक्ता आदित्य पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि कठिन समय में बहन के साथ खड़े रहने का भी अवसर है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने इस विशेष दिन रक्तदान कर एक बहन की मदद की।
उन्होंने कहा, “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकता है। रक्षाबंधन के अवसर पर यह कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”
उन्होंने युवाओं और स्वस्थ लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। रक्त की एक यूनिट किसी परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकती है।
अंत में उन्होंने सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में मानवता, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments