गढ़वा। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन महिला प्रकोष्ठ, गढ़वा इकाई के द्वारा नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और पारंपरिक उत्सव का आनंद उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और महिलाओं की सामाजिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं को संगठित करना तथा सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, उपाध्यक्ष शोभा गुप्ता, महामंत्री चांदनी गुप्ता, जिला मंत्री अंजू गुप्ता सहित अंकित गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशा गुप्ता, मंजू गुप्ता, मोनू गुप्ता, अमृता गुप्ता, रानी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, पिक गुप्ता और साक्षी गुप्ता समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
सभी ने मिलकर सावन महोत्सव को यादगार बनाया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
0 Comments