गढ़वा। जिला तेली साहू समाज के नए जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार, 9 अगस्त को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल के प्रांगण में संपन्न होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इस चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिसमें योग्य एवं सक्षम उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, एकता और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव केवल पद का चयन नहीं, बल्कि समाज को एक नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य एकजुट होकर समाज हित में सकारात्मक निर्णय लेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
0 Comments