Ticker

6/recent/ticker-posts

धनबाद में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गढ़वा की टीम रवाना

गढ़वा : 21 से 22 अगस्त 2026 तक धनबाद में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 14 सदस्यीय टीम शक्ति पुंज एक्सप्रेस से धनबाद के लिए रवाना हुई। इस प्रतियोगिता में जिले के उभरते खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
टीम में शामिल खिलाड़ियों में आस्तिक कुजूर, प्रिंस कुमार ठाकुर, मयंक कुमार रवि, आदित्य कुमार सिंह, विवेक कुमार ठाकुर, आशु कुमार, सोनू कुमार, सिद्धार्थ कुमार, गुनगुन कुमारी, सोनी कुमारी, छबि कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रीति कुमारी एवं दीप ज्योति कुमारी शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में विपिन कुमार खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए।
रवाना होने के पूर्व खिलाड़ियों को एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एस. के. पाण्डेय, सचिव आलोक मिश्रा, संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, अभिषेक कुमार, रमा शंकर सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, क्रिकेट संघ के सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सतेंद्र यादव, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक कुमार, लक्ष्मण राम, कंचन कुमार, नीलकंठ सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
खेल प्रेमियों ने कहा कि गढ़वा के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments