Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवा, नेतृत्व और युवा शक्ति का संगम, गढ़वा में चार क्लबों का भव्य स्थापना एवं चार्टर इंस्टॉलेशन समारोह

गढ़वा। शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में सेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व और मैत्री की भावना से ओत-प्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एक साथ चार महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए। इनमें लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का 15वां इंस्टॉलेशन समारोह, लायंस क्लब ऑफ रेहला का चार्टर इंस्टॉलेशन, लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का तीसरा इंस्टॉलेशन समारोह तथा लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम का चार्टर इंस्टॉलेशन शामिल रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लायन मिथिलेश कुमार ठाकुर थे। इंडक्शन ऑफिसर PDG MJF लायन सुषमा त्रिवेदी एवं इंस्टॉलेशन ऑफिसर PDG PMCC लायन राजीव लोचन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत दायित्व सौंपा। समारोह में 1st Vice District Governor MJF लायन कंचन कुमार साहू, PDG लायन डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, Region Chairperson MJF लायन रवींद्र जायसवाल, Zone Chairperson MJF लायन डॉ. असजद अंसारी, विशेष अतिथि लायन अनुपमा लोचन एवं Installation Chairperson MJF लायन राकेश पाल सहित कई वरिष्ठ लायन लीडर्स एवं सदस्य मौजूद रहे।
चारों क्लबों के नवनियुक्त अध्यक्षों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। लायन उमेश अग्रवाल, लायन संजय कुमार सिंह रेहला, लियो राहुल साहू एवं लियो प्रत्युष शांडिल्य ने सेवा कार्यों को गति देने और सामाजिक जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
समारोह का विशेष आकर्षण लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम द्वारा दो नए क्लबों—लायंस क्लब ऑफ रेहला एवं लियो क्लब ऑफ गढ़वा ब्लॉसम—का स्पॉन्सर किया जाना रहा। इससे क्षेत्र में लायंस आंदोलन के विस्तार के साथ युवाओं को सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया मंच मिला है। रेहला में नए क्लब के गठन में MJF लायन कंचन साहू, MJF लायन राकेश पाल, लायन संजय सिंह, लायन कृपा शंकर सिंह, लायन नीरज सिंह एवं लायन ज्वाला गुप्ता की विशेष भूमिका रही।
कार्यक्रम के दौरान 1st Vice District Governor MJF लायन कंचन कुमार साहू का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के समापन पर सभी सदस्यों ने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा पहुंचाने और लायंस इंटरनेशनल की “We Serve” भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments