Ticker

6/recent/ticker-posts

सावन की फुहार में सजा उल्लास, जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली के श्रावण महोत्सव में बिखरी संस्कृति की छटा

गढ़वा। शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली के तत्वावधान में भव्य श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सावन गीतों और मनोरंजक गतिविधियों से माहौल आनंदमय बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्रेसिडेंट रीमा स्वरूप, रीना सोनी, गायत्री सोनी, रंजना जायसवाल एवं सीमा केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वंदना सोनी और वर्षा अग्रवाल ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। गणेश वंदना से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक खेलों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संस्था की सदस्यों ने सावन के पारंपरिक एवं बॉलीवुड गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब उत्साह दिखाया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन वंदना सोनी ने किया। उनकी प्रभावी एवं जीवंत एंकरिंग ने कार्यक्रम में लगातार ऊर्जा बनाए रखी।
आयोजन को सफल बनाने में माला केशरी, विमला केशरी, प्रियंका केशरी, अंजु केशरी, संध्या केशरी, रीना केशरी, संगीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, करुणा केशरी, प्रीति सोनी, ऋतु जायसवाल, नीतू सोनी, सरिता देवी एवं वर्षा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का आनंद लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ श्रावण महोत्सव का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments