गढ़वा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को इनरव्हील क्लब ऑफ गढ़वा ग्लोरियस द्वारा शहर के कलवार मोहल्ला स्थित सदस्य विनिता आनंद के आवास पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर की गई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में पूरे सम्मान एवं गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि तिरंगे की शान ही हमारा अभिमान है और ग्लोरियस का हर कदम समाज सेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र ही हमारी असली पहचान है।
कार्यक्रम में सचिव अंकिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनिता आनंद सहित क्लब की सदस्य शोभा सोनी, श्वेता सोनी, ममता कश्यप, प्रीति रानी कश्यप, रजनी गुप्ता, खुशबू गुप्ता, निशा जायसवाल, रुचि अग्रवाल, सोनी गुप्ता, शोभा कश्यप, अर्चना कश्यप, प्रतिमा कश्यप समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
समारोह में अतिथियों के रूप में संध्या सोनी, पिंकी केसरी, सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा जायसवाल एवं सदस्यगण, कसौधन समाज की अध्यक्षा कंचन कश्यप, वैश्य महिला समाज की अध्यक्षा कंचन जायसवाल, रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन, सिटी, ऑसम और विशाल के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य भी शामिल हुए।
सभी उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, एकता और देशप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
0 Comments