Ticker

6/recent/ticker-posts

अंडर-12 फुटबॉल में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और एनटीसीए पब्लिक स्कूल ने फाइनल में बनाई जगह

गढ़वा। पेफी, जिला प्रशासन एवं जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर-12 बालक वर्ग में गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबलों में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका और एनटीसीए पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंद्रदेव पब्लिक स्कूल रंका ने आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एनटीसीए पब्लिक स्कूल ने ए.आर.डी. पब्लिक स्कूल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा और ए.आर.डी. पब्लिक स्कूल के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने 4-1 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व अन्य मुकाबलों में आरके पब्लिक स्कूल ने बीएसकेडी को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से तथा ए.आर.डी. पब्लिक स्कूल ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 1-0 से हराकर आगे का रास्ता तय किया।
प्रतियोगिता का सफल संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकारी सचिव आनंद कुमार सिन्हा, पेफी गढ़वा के जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, खेल मैदान प्रभारी अभिषेक द्विवेदी, फुटबॉल कोच सोनी समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान तथा धर्मराज भारती कुमारी की देखरेख में किया गया।
मैच में रेफरी की भूमिका संजय प्रताप देव, शशि रंजन, शशि कुमार, सुशील कुमार, विजय सिंह एवं सोनू सिंह ने निभाई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कोच, मैनेजर एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments