Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़वा व भवनाथपुर में पंचायत VLE का दो दिवसीय GPDP प्रशिक्षण संपन्न

गढ़वा। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गढ़वा एवं भवनाथपुर प्रखंड में आयोजित पंचायत VLE का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण 20 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें दोनों प्रखंडों के सभी पंचायतों के VLE ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर GPDP को अधिक सहभागी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को थीम आधारित योजना निर्माण, विशेष ग्राम सभा के आयोजन, 16वें वित्त आयोग की अनुदान योजनाओं, पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) तथा डिजिटल पोर्टल पर कार्य संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डेटा एंट्री एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर प्रिंस कुमार (DPM, डिजिटल पंचायत), खुर्शीद आलम अंसारी (DHC, डिजिटल पंचायत), अनमोल कुमार पासवान (BPC, रमकांडा), राहुल कुमार सिंह (BPC, कांडी) तथा राम प्रवेश (BPC, रमना) सहित अन्य प्रखंडों के BPC उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गढ़वा, बरगढ़, भंडरिया, रमकांडा, मझिआंव, भवनाथपुर, बड़डीहा, कांडी, केतार एवं खरौंधी प्रखंडों के पंचायत VLE ने भाग लिया।
अधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण पंचायत VLE की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में गुणवत्तापूर्ण एवं सहभागी GPDP तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के अनुभव साझा करने के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments