Ticker

6/recent/ticker-posts

कौटिल्य व सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल की शानदार जीत, आरके पब्लिक स्कूल भी विजयी

गढ़वा :पेफी झारखंड चैप्टर एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित गढ़वा खेल महोत्सव के तहत चल रही प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को खेले गए लीग मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।
पहले मैच में कौटिल्य विद्यालय की टीम ने डीएवी मॉडल स्कूल, गढ़वा को 2-0 से पराजित किया। कौटिल्य की ओर से शुभम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों गोल दागे।
दूसरे मुकाबले में सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल, दलको ने द इंडियन पब्लिक स्कूल, रंका को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
वहीं तीसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल, गढ़वा ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 4-0 से करारी शिकस्त दी। आरके पब्लिक स्कूल की ओर से हिमांशु ने दो गोल, जबकि शुभम और आदित्य ने एक-एक गोल किया।
मुकाबलों के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार प्रदान किया गया। कौटिल्य विद्यालय के शुभम, सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल दलको के राजन कुमार तथा आरके पब्लिक स्कूल के हिमांशु को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुशील केशरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष से सीख लेकर आगे बढ़ने का माध्यम है।
मौके पर आनंद कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी सहित तकनीकी टीम के जिनाउद्दीन खान, धर्मराज भारती, आनंद यादव, रामाशंकर सिंह, संजय कुमार, कोच सोनी, विजय सिंह, शशि रंजन, सोनू एवं अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments