Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाली का संदेश: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया वन महोत्सव

गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में वन महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में हरियाली और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. निरकेष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु, फल, छाया तथा पर्यावरण संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। साथ ही बच्चों को प्रकृति से प्रेम करने और अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष वन महोत्सव का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जाती है। इस दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अनूप सोनी, सचिव आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य आकाश कुमार, सोनू कुमार एवं धीरज राज ने गढ़वावासियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को वन महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments