गढ़वा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गढ़वा की ओर से “वॉक फॉर लाइफ” वॉकाथॉन का भव्य आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
यह जागरूकता रैली सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर समाहरणालय परिसर तक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। पूरे मार्ग में चिकित्सकों ने लोगों को नियमित पैदल चलने, व्यायाम करने तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए गढ़वा के अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी ने की, जबकि आयोजन का सफल संचालन सचिव डॉ. नीतू सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
वॉकाथॉन में आईएमए के कई सदस्य चिकित्सक शामिल हुए, जिनमें डॉ. अरशद अंसारी, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. निशांत सिंह, डॉ. माहेरू यमानी, डॉ. असजद अंसारी, डॉ. जे. पी. सिंह, डॉ. एन. के. रजक, डॉ. स्नेहलता राज, डॉ. राकेश तरुण, डॉ. पीयूष प्रमोद, डॉ. प्रशांत प्रमोद, डॉ. पंकज प्रभात, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. निखत प्रवीण, डॉ. पी. कश्मूर, डॉ. अरुण कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सकों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है और छोटी-छोटी आदतें बड़े बदलाव ला सकती हैं।
0 Comments