Ticker

6/recent/ticker-posts

हरित संकल्प के साथ शुरू हुआ लायनेस्टिक सत्र 2026-27, लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन ने किया पौधरोपण

गढ़वा। लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन द्वारा लायनेस्टिक सत्र 2026-27 की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ पौधरोपण कर की गई। क्लब के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि एमजेएफ रीजन चेयरमैन की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन विजय सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन रवि अग्रवाल, पूर्व सचिव लायन आशुतोष अग्रवाल, सचिव लायन हर्ष अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष लायन नीरज कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण निर्माण का संकल्प लिया।
मौके पर अध्यक्ष लायन विजय सोनी ने कहा कि नए लायनेस्टिक सत्र की शुरुआत पौधरोपण जैसे पुण्य कार्य से करना क्लब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ क्लब पूरे वर्ष शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। प्रत्येक सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं सचिव लायन हर्ष अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। क्लब आने वाले दिनों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments