Ticker

6/recent/ticker-posts

हरियाली का संदेश: जायंट्स गढ़वा ने बांटे फलदार पौधे, लोगों को दिलाया संरक्षण का संकल्प

गढ़वा।जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को संस्था के सदस्यों ने जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी के प्रतिष्ठान के समीप राहगीरों एवं जरूरतमंदों के बीच फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण एवं बेहतर रख-रखाव का संकल्प भी दिलाया गया। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा बनाना, लोगों में पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार पौधों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर आम, अमरूद, नींबू एवं जामुन जैसे मौसमी फलदार पौधे वितरित किए गए।
जायंट्स गढ़वा के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़वा क्षेत्र रेन शैडो एरिया होने के कारण यहां वर्षा अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का प्रभावी उपाय है। संस्था ने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति अपने हाथों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, तभी क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और बेहतर वर्षा संभव हो सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। इस मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी, जायंट्स फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस एजेंट), संजय ठाकुर, मनदीप प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments