गढ़वा। जिले में मानवता की मिसाल पेश करते हुए भवनाथपुर प्रखंड के अरसली गांव निवासी अजय कुमार गुप्ता के पुत्र प्रेमलाल गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लड बैंक पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर एक मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी खुशबू देवी को अचानक खून की अत्यधिक आवश्यकता पड़ गई थी। परिजन काफी प्रयास के बावजूद रक्त की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। चिकित्सक द्वारा तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दिए जाने के बाद स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसी बीच मामले की जानकारी प्रेमलाल गुप्ता को मिली। उन्होंने बिना देर किए ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।
इस पुनीत कार्य में डॉक्टर पातंजली केशरी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। यह रक्तदान स्वर्गीय सुबोध कुमार केसरी की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया, जिससे इस कार्य का महत्व और भी बढ़ गया।
0 Comments