Ticker

6/recent/ticker-posts

पुण्यतिथि पर खिचड़ी भंडारा, जरूरतमंदों के बीच सेवा का संदेश

गढ़वा। शहर के साईं मुहल्ला स्थित आर.पी. सेवा सदन के निदेशक  नीलू केशरी के पिताजी स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर शहर के पुरानी बाजार में लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण कर भंडारा का आयोजन किया गया।
लायंस ग्रीन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ललन सोनी उर्फ विजय सोनी ने कहा कि भोजन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के विशेष अवसरों—जन्मदिन, शादी की सालगिरह आदि पर भी भंडारा आयोजित करने की अपील की।
आर.पी. सेवा सदन की निदेशक नीलू केशरी ने कहा कि अपने पिता के साथ बिताए गए पल उनके लिए अनमोल धरोहर हैं, जिन्हें वे हमेशा संजोकर रखेंगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके आदर्श हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
लायंस क्लब के साइड फर्स्ट चेयरमैन डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि स्वर्गीय सुबोध कुमार केशरी की स्मृतियां आज भी जीवंत हैं और आने वाले वर्षों में भी उनकी पुण्यतिथि पर इसी प्रकार भंडारा आयोजित किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए लायंस क्लब सदैव तत्पर रहता है।
कार्यक्रम में लायन हर्ष अग्रवाल, लायन नीरज कमलापुरी, लायन आनंद बजाज, लायन जयशंकर ब्रेज़ियर, डॉ. आशुतोष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments