गढ़वा। शहर के शगुन होटल में रविवार संध्या रोटरी क्लब गढ़वा उदय के सत्र 2026-27 के लिए भव्य पदस्थापना (इंस्टॉलेशन) समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि रोटरी जोन-14, 3250 के नवनिर्वाचित असिस्टेंट गवर्नर मनीष कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों एवं रोटेरियन परिवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा सिटी सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इंस्टॉलेशन ऑफिसर ने नए सत्र के पदाधिकारियों एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को रोटरी पिन पहनाकर शपथ दिलाई। सत्र 2026-27 के लिए राजेश बाबू सराफ को अध्यक्ष, सीए दिवाकर सिंहा को सचिव तथा मनीष कुमार को असिस्टेंट गवर्नर का दायित्व सौंपा गया। वहीं संजय केसरी एवं संतोष मिश्रा सहित कई नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल किया गया। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी स्वयं को रोटेरियन घोषित करते हुए क्लब की सदस्यता ग्रहण की।
नए बोर्ड में चार्टर प्रेसिडेंट आनंद प्रकाश दुबे, इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट श्याम सुंदर प्रसाद, प्रेसिडेंट इलेक्ट रवि शंकर पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट शंभू केसरी एवं अजय कुमार साहू, जॉइंट सेक्रेटरी कमल किशोर चौबे, ट्रेजरर ऋषभ जायसवाल, क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयर प्रदीप कुमार केसरी, क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, सार्जेंट एट आर्म्स अजय कुमार केसरी एवं पर्यावरण चेयरमैन विजय कुमार सोनी सहित कई पदाधिकारी शामिल किए गए।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि रोटरी सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हर जनहित के कार्य में रोटेरियन परिवार के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं असिस्टेंट गवर्नर मनीष कुमार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने को प्राथमिकता बताया और सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने कहा कि उनका कार्यकाल सेवा, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित रहेगा। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति देने का भरोसा दिलाया। सचिव सीए दिवाकर सिंहा ने टीम भावना के साथ ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
कार्यभार संभालते ही अध्यक्ष राजेश बाबू सराफ ने पहले प्रोजेक्ट के रूप में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया, जिसमें लगभग 60 लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं वजन की जांच की गई। जांच कार्य सदर अस्पताल परिसर के एएमओ डॉ. अभितेश केसरी के मार्गदर्शन में फार्मासिस्ट सुनील गहलोत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कमल किशोर चौबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप केसरी ने किया। समारोह में अमृत शुक्ला, आनंद दुबे, ललन सोनी, अजय केसरी, रमन केसरी, डॉ. एम.पी. गुप्ता, सीमा केसरी, उर्वशी शर्मा, दिलीप शर्मा, शंभू केसरी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments