डंडई। नई शिक्षा नीति के तहत प्रखंड क्षेत्र के 70 सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन अब चुनाव के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) अनूप कुमार कामती ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान सहायक अध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार एसएमसी चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। इसके लिए 29 जुलाई, 30 जुलाई, 31 जुलाई तथा 1 अगस्त की तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक विद्यालय में निर्धारित कार्यक्रम के तहत पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने का निर्देश दिया गया है।
बीईईओ अनूप कुमार कामती ने विद्यालय प्रभारियों को चुनाव को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि अभिभावकों एवं स्थानीय समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालयों के बेहतर संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शिता तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
0 Comments