गढ़वा। पेफी झारखंड एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को खेले गए मुकाबले में आस्था डीपीएस मेराल ने आर के पब्लिक स्कूल, नगर को 1-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच का एकमात्र गोल आस्था डीपीएस के खिलाड़ी अभिषेक ने किया, जिसके दम पर टीम ने मुकाबला अपने नाम किया।
दिन के दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल और ज्ञान भारती बेलचंपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जो अंततः बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आस्था डीपीएस मेराल के अभिषेक उरांव और ज्ञान भारती बेलचंपा के सरताज खलीफा को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार टेक्निकल टीम के जिनाहुदीन खान, धर्मराज भारती, अभिषेक द्विवेदी और आनंद यादव द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिता का संचालन जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक द्विवेदी, धर्मराज भारती, आनंद यादव, फुटबॉल कोच सोनी कुमारी, आशीष कुमार तथा टेक्निकल टीम के संजय कुमार, विजय सिंह, रंजन, सोन और सुशील अल्ताफ का विशेष योगदान रहा।
0 Comments