Ticker

6/recent/ticker-posts

मेराल में खेलो इंडिया अस्मिता वीमेंस सिटी लीग साइक्लिंग का भव्य आयोजन, 500+ महिला खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

गढ़वा (मेराल)। खेलो इंडिया अस्मिता वीमेंस सिटी लीग (साइक्लिंग) 2026 के तहत शनिवार को मेराल जिला मुख्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 500 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई। सब जूनियर यूथ गर्ल्स वर्ग में नंदनी कुमारी ने प्रथम, रजिया परवीन ने द्वितीय तथा प्रतिभा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स वर्ग में रिया भारती प्रथम, शारदा कुमारी द्वितीय एवं रूमी खातून तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वूमेन एलिट सीनियर वर्ग में प्रियंका कुमारी ने प्रथम, सबिता कुमारी ने द्वितीय तथा प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को गढ़वा की उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव एवं मेराल थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शैलेंद्र पाठक उपस्थित रहे।
इसके अलावा मेराल प्रमुख दीपमाला, आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कश्यप, कल्याण पदाधिकारी रामानंद कुमार विश्वकर्मा, जिला साइक्लिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि जिले में खिलाड़ियों को खेल संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी विजेता बालिका खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन प्रभारी सुशील तिवारी ने किया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों की भी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments