Ticker

6/recent/ticker-posts

सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस

गढ़वा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को गढ़वा स्थित राजद कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने की। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पार्टी के स्थापना दिवस का जश्न मनाया और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राजद पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ. मकबूल आलम, प्रदेश महासचिव परवेज शाहिद, प्रदेश सचिव अभय पांडेय, प्रदेश सचिव (पिछड़ा प्रकोष्ठ) प्रदीप गुप्ता, युवा गढ़वा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह खरवार, जिला प्रधान महासचिव धर्मराज राम, राजद नेता सुरेश विश्वकर्मा एवं रामोद कुमार राम ने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान डंडई प्रखंड अध्यक्ष सुभाष मेहता, सगमा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर यादव, धुरकी प्रखंड अध्यक्ष कलाम अंसारी, रमना प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव, नगर प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राम, डंडा प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण चौधरी, बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष शिवबचन यादव सहित कई प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
साथ ही समाजसेवी कृष्ण कुमार मेहता, युवा नेता विमलेश यादव, रमकंडा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष इसराफिल अंसारी सहित सुभाष राम, कमता सिंह, रामधार यादव, राणा कुमार यादव, अशोक पासवान, कृष्ण कुमार उसवाहा, दीपक यादव, धनंजय कुमार राम, लालमोहमद अंसारी, अलीजान अंसारी, रामनाथ राम, दयानंद पांडेय, अशोक पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
नेताओं ने कहा कि राजद हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments