Ticker

6/recent/ticker-posts

विशेष न्यूरोलॉजी शिविर में 25 मरीजों को राहत, 2 अगस्त को फिर मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

गढ़वा। जिले के मरीजों को बेहतर न्यूरोलॉजिकल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रंका रोड स्थित आरोग्य फार्मेसी में रविवार को रांची के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश कुंवर द्वारा विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मस्तिष्क, नस, रीढ़ एवं तंत्रिका तंत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित 25 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं तथा जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी गई।
शिविर के दौरान डॉ. कुंवर ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अनियमित जीवनशैली के कारण न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सिरदर्द, चक्कर आना, लकवा, स्मरण शक्ति कमजोर होना, हाथ-पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन जैसी समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि गंभीर बीमारी से बचा जा सके।
शिविर में मरीजों की प्रारंभिक जांच लैब टेक्नीशियन उपेंद्र प्रजापति द्वारा की गई। इस दौरान गढ़वा के अलावा डाल्टनगंज, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भी कई मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।
मौके पर आरोग्य फार्मेसी के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य गढ़वा और आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि डॉ. ओमप्रकाश कुंवर के इलाज से दूर-दराज के कई मरीज लाभान्वित हुए हैं और यहां उपचार के बाद मरीजों की संतुष्टि एवं विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि लोगों की सुविधा को देखते हुए ऐसे विशेषज्ञ परामर्श शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। अगला न्यूरोलॉजी परामर्श शिविर 2 अगस्त को सुबह 9 बजे आयोजित होगा।
वहीं डॉ. ओमप्रकाश कुंवर ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का समय पर निदान और उपचार बेहद जरूरी है। शुरुआती लक्षणों की अनदेखी गंभीर परिणाम दे सकती है। उन्होंने लोगों से संतुलित जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी प्रकार की तंत्रिका संबंधी परेशानी होने पर बिना देरी विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।
शिविर का सफल संचालन प्रोपराइटर दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9006977679 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments