Ticker

6/recent/ticker-posts

ईशा देओल ने ‘तिरंगा वाले’ शौकत खान को आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ इंडिया 2026 से किया सम्मानित

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और “तिरंगा वाले” के नाम से प्रसिद्ध शौकत खान को एक और राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। शनिवार की शाम पटना स्थित होटल ताज में आयोजित भव्य समारोह में हिंदी फिल्म अभिनेत्री Esha Deol ने शौकत खान को आइकॉनिक पर्सनालिटी ऑफ इंडिया 2026 सम्मान प्रदान किया। साथ ही उन्हें नेशनल सोशल सर्विस एक्सिलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान देशभर से पहुंचे गणमान्य लोगों ने शौकत खान के निस्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की। गढ़वा जिले की पहचान बन चुके शौकत खान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय जिले के नागरिकों, गरीबों की दुआओं और मीडिया के सहयोग को दिया। उन्होंने बीआईबी के डायरेक्टर आलोक सिंह और श्रीकांत सिंह सहित पूरी टीम के प्रति आभार जताया।
गौरतलब है कि लगभग 13 वर्ष पूर्व शौकत खान ने भारतीय सेना और शहीदों के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह की शुरुआत की थी, जो आज राष्ट्रीय स्तर का अभियान बन चुका है। अब तक वे तीन लाख से अधिक लोगों को तिरंगा भेंट कर चुके हैं, जिससे उन्हें देशभर में एक अलग पहचान मिली।
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी शौकत खान लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने गढ़वा जिला मुख्यालय में निःशुल्क कपड़ा बैंक, सत्तू बैंक, चावल बैंक और पुस्तक बैंक की स्थापना कर जरूरतमंदों की मदद की है। बीते दस वर्षों में वे दस लाख से अधिक गरीबों तक सहायता पहुंचा चुके हैं, जिससे झारखंड और गढ़वा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
उनके इस समर्पण और सेवा भावना के लिए उन्हें अब तक 200 से अधिक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। पूर्व में उन्हें राज्यपाल के हाथों आइकॉन ऑफ झारखंड सम्मान भी मिल चुका है। इस कार्य में उनके पुत्र साजिद खान, पत्नी और बेटियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments