Ticker

6/recent/ticker-posts

22 सदस्यीय गढ़वा जिला टेबल टेनिस टीम रांची रवाना

गढ़वा। रांची में शुक्रवार से आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रथम झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 22 सदस्यीय टीम को संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान एकाग्रचित्त होकर बेहतर प्रदर्शन करने की सलाह दी।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि खिलाड़ियों को इस बार लगातार अभ्यास का अवसर मिला है तथा उन्हें खेल की बारीकियों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि टीम इस बार पूर्व की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
टीम में अमल कुमार ठाकुर, अमन कुमार पाल, अनिल कुमार मेहता, नितीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, आयुष राज, दिव्यांशु धर दुबे, वर्षा रानी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, मयंक राज, रोशन कुमार पाल, अर्णव कुमार दुबे, अनुराग पासवान, आनंद पासवान, दिव्यांशु राज, अमन राज तथा सत्यम चौधरी को शामिल किया गया है।
टीम के मैनेजर के रूप में संघ के कार्यकारी सदस्य संजय कुमार सिंह एवं दारोगा पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कोच के रूप में संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे टीम का मार्गदर्शन करेंगे।
टीम को शुभकामनाएं देने वालों में डीएफओ एबीन बेनी अब्राहम, अंशुमान राजहंस, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, धनंजय सिंह, अशोक कुमार दुबे, सुशील प्रसाद केशरी, संजय सोनी, अशोक विश्वकर्मा, मोजिबुद्दीन खान, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, चंद्रभूषण सिन्हा, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल, अभय कुमार, पंकज सोनी, नवनीत शुक्ला, दुर्गेश कुमार दुबे, धनंजय पाण्डेय, अजय कुमार ठाकुर, मनोज पाठक, आमोद कुमार पाण्डेय, मिथिलेश सिंह, कौशलेश तिवारी, पंकज सोनी, रौशन धर दुबे सहित कई खेल प्रेमी शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments