गढ़वा।गढ़वा जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 17 अगस्त से स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में द्वारा निर्धारित मानकों का पालन किया जाएगा।
इस संबंध में संघ द्वारा जानकारी दी गई है कि जिले के सभी फुटबॉल क्लब, संस्थान, कॉलेज एवं हाई स्कूल की पुरुष टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। इच्छुक टीमें अपने खिलाड़ियों का पंजीकरण 30 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से करा लें। केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक 11 जुलाई 2026 (रविवार) को चिनिया रोड स्थित होटल पद्मावती के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में मैच आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संघ का उद्देश्य जिले के सभी प्रखंडों से टीमों की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके और चयनकर्ताओं की नजर में आ सकें।
संघ के अनुसार, द्वारा नवंबर के अंतिम सप्ताह अथवा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तरीय अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की संभावना है। इसी जिला लीग के माध्यम से गढ़वा जिला फुटबॉल टीम का चयन किया जाएगा।
0 Comments