गढ़वा। जिले में चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए वार्ड संख्या दस की बीएलओ पूजा कुमारी को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के आयोजक सह अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक “तिरंगा वाले” शौकत खान द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर शौकत खान ने पूजा कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे झारखंड में एसआईआर का कार्य तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग एवं झारखंड निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूजा कुमारी अपने वार्ड के नागरिकों के लिए सुबह से देर रात तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा दे रही हैं, जो सराहनीय है।
शौकत खान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पूजा कुमारी को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने स्वयं और अपने परिवार का एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग जागरूक हैं, वे आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करें जो एसआईआर फॉर्म भरने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कार्य कर रहे बीएलओ का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे अपनी निर्धारित समयावधि के बाद भी देर रात तक लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने भी पूजा कुमारी के कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments