Ticker

6/recent/ticker-posts

बढ़ते प्रदूषण के बीच सदर अस्पताल से उठा हरियाली का संदेश, विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधारोपण

गढ़वा। एक ओर जहां बढ़ता प्रदूषण और लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गढ़वा सदर अस्पताल परिसर से हरियाली बढ़ाने का सकारात्मक संदेश दिया गया।  पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की।
कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी एवं उपाधीक्षक मेहरू यामिनी ने किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
 सिविल सर्जन ने कहा कि जिस तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है और हरित क्षेत्र घट रहे हैं, उससे आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है।
मेहरू यामिनी ने कहा कि पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि गर्मी से राहत दिलाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।
इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी, डीपीएम गौरव कुमार, डीपीसी रोहित सिंह, वरीय लेखा पाल विमलेश कुमार, हुमायूं कबीर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments