Ticker

6/recent/ticker-posts

न्यूरोलॉजी इलाज में आत्मनिर्भर बना गढ़वा, शहर में पहली बार विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध

गढ़वा। अब तक न्यूरोलॉजी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए गढ़वा के मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह परेशानी काफी हद तक दूर होने जा रही है। शहर के मेन रोड स्थित आरोग्य फार्मेसी में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ओम प्रकाश कुंवर द्वारा परामर्श सेवा शुरू की गई है।
डॉ. कुंवर एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन) रिम्स तथा डीएम (न्यूरोलॉजी) लखनऊ से प्रशिक्षित हैं और जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज में अनुभवी चिकित्सक माने जाते हैं। आरोग्य फार्मेसी के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि डॉक्टर की सेवाएं 7 जून (रविवार) तक उपलब्ध रहेंगी, जिससे मरीजों को समय पर विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी।
जानकारी के अनुसार, यहां लकवा (स्ट्रोक), मिर्गी, माइग्रेन, लगातार सिरदर्द, गर्दन और कमर दर्द, पार्किंसन, डिमेंशिया, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हेमरेज, दिमागी बुखार सहित अन्य तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा मानसिक तनाव, नींद की समस्या, घबराहट तथा हाथ-पांव में झनझनाहट, सुन्नपन जैसी समस्याओं का भी परामर्श दिया जा रहा है।
संचालक दीपक कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें महंगे और दूरदराज के इलाज से राहत मिल सके।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि न्यूरोलॉजी से जुड़ी बीमारियों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए शुरुआती लक्षण दिखते ही जांच और इलाज जरूरी है।
गढ़वा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां वे बिना शहर छोड़े अनुभवी विशेषज्ञ से इलाज करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मेन रोड स्थित आरोग्य फार्मेसी में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments