Ticker

6/recent/ticker-posts

श्याम संकीर्तन महोत्सव की सफलता पर माँ कमला सेवा समिति ट्रस्ट ने श्याम भक्तों को किया सम्मानित

गढ़वा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समर्पण के प्रतीक श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की सफलता के बाद शहर में श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में माँ कमला सेवा समिति ट्रस्ट, गढ़वा के द्वारा 2 जून 2026 को श्री रामलला मंदिर प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें “श्याम के दीवाने” परिवार से जुड़े भक्तों को सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि 27 मई 2026 को गढ़वा में आयोजित भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव ने हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया था। कार्यक्रम के तहत निकाली गई निशान यात्रा एवं संध्या संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इसी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्याम भक्तों के उत्साहवर्धन हेतु आयोजित सम्मान समारोह में समिति एवं रामलला मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं खाटू श्याम महाराज की छायाचित्र युक्त प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशीष अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर जितेंद्र कमलापुरी, दिलीप कमलापुरी, उमेश कमलापुरी, सलेन्द्र कमलापुरी, दिनेश कमलापुरी, सुरदर्शन सिंह, विश्वनाथ सिंह, अजय सिंह, रघु चौधरी, विनय सिंह, रमेश अग्रवाल, संजीव चौबे, रवि केशरी, श्याम नारायण पांडेय, सतनारायण दुबे एवं राजमणि कमलापुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments