Ticker

6/recent/ticker-posts

रंका में पोलियो पर वार: डॉ. असजद की टीम घर-घर पहुंचकर पिला रही जीवनरक्षक खुराक

गढ़वा (रंका): पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने क्षेत्र का व्यापक भ्रमण करते हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि रंका सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अभियान में 32 सुपरवाइजर के साथ-साथ सभी गांवों में सहिया, आंगनवाड़ी सेविका, एमपीडब्ल्यू एवं बीटीटी को लगाया गया है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक से वंचित रह जाने वाले बच्चे भविष्य में पोलियोग्रस्त हो सकते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन रंका सीएचसी क्षेत्र में 71 प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई गई थी, जबकि अगले दो दिनों में शेष बच्चों को कवर कर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. असजद ने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अभिभावक स्वयं आगे बढ़कर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाएं।
इस मौके पर डॉ. गोरखनाथ पांडे, डॉ. भानु सिंह, एमटीएस पंकज विश्वकर्मा सहित सहिया एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment

0 Comments