Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. पातंजली केशरी ने पेंशनर्स कल्याण समाज को दी शुगर जांच मशीन, बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी राहत

गढ़वा। राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक सह भाजपा जिला मंत्री डॉ. पातंजली केशरी ने शुक्रवार को झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज की गढ़वा इकाई को शुगर जांच मशीन उपलब्ध कराई। साईं मुहल्ला स्थित आरपी सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेंशनर समाज के लोगों को मशीन के उपयोग की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. केशरी ने कहा कि कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि उनका ब्लड शुगर या बीपी बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में यह मशीन घर बैठे कुछ ही मिनटों में शुगर लेवल की जांच करने में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन के माध्यम से शुगर के बढ़ने-घटने की स्थिति का पता चल सकेगा, जिससे समय रहते अस्पताल पहुंचकर गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दवाओं का कितना प्रभाव पड़ रहा है, इसका आकलन भी इस मशीन से किया जा सकता है। साथ ही खान-पान के प्रभाव को समझने में भी यह मशीन उपयोगी साबित होगी, जिससे मरीज अपने आहार में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज के गढ़वा जिला अध्यक्ष के.के. यादव ने डॉ. पातंजली केशरी के इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मशीन पेंशनर्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और समाज के बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी लोगों के अनुभव से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए, जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सकता है।
मौके पर संतोष कुमार, विनोद कुमार, श्याम बिहारी राम, श्रवण कुमार, रामा राम, सुनील कुमार, अंजली कुमारी, दीपक चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments