गढ़वा। समाजसेवा एवं मानवता के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 27 जून 2026 (शनिवार) को स्थानीय टाउन हॉल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने इस पुनीत अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।
प्रशासन ने गढ़वा वासियों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें तथा मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रक्तदान कर न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाई जा सकती है।
0 Comments