Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर रेड क्रॉस का विशेष आयोजन, नए कार्यालय का होगा शुभारंभ

गढ़वा। रेड क्रॉस सोसाइटी की एग्जीक्यूटिव कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय शारदा मेडिकल हॉल स्थित डॉ एम पी गुप्ता के क्लीनिक में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ जे पी सिंह ने किया। अंत में वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
बैठक में आगामी 14 जून को आयोजित होने वाले विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इसी दिन पुराने समाहरणालय परिसर में रेड क्रॉस के नए कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
जानकारी दी गई कि पुराने समाहरणालय भवन में रेड क्रॉस को नया कार्यालय आवंटित हुआ है, जिसमें फर्निशिंग एवं रंग-रोगन का कार्य एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य उमेश कश्यप की देखरेख में पूर्ण करा लिया गया है।
कार्यक्रम के तहत 14 जून को प्रातः 8:00 बजे कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कम से कम तीन बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी आजीवन सदस्यों एवं गढ़वा के रक्तदाताओं से अपील की गई है कि वे प्रातः 8:00 बजे नए कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता, सचिव डॉ जे पी सिंह, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सहसचिव नंदकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट एडमिन अमन गुप्ता, एग्जीक्यूटिव कमिटी सदस्य दया शंकर गुप्ता, उमेश अग्रवाल, उमेश कश्यप एवं प्रीतम जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments