Ticker

6/recent/ticker-posts

सुनील प्रसाद गुप्ता बने प्रखंड अध्यक्ष, तेली साहू समाज ने किया सर्वसम्मति से चयन

गढ़वा। जिला तेली साहू समाज के नेतृत्व में रमना प्रखंड अंतर्गत सवेरा गारमेंट्स, रमना के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के 11 पंचायतों से पहुंचे समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया।
बैठक में सर्वसम्मति से सुनील प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष, दिलीप प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, सचिन एवं अक्षय लाल प्रसाद गुप्ता को सचिव, विनोद शाह को उप सचिव, नीरज कुमार गुप्ता को महामंत्री, रंजीत प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता को युवा अध्यक्ष, यश कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी तथा सुनील साहू को भामा शाह आर्मी प्रभारी चुना गया। वहीं सुदेश्वर साह को संरक्षक तथा बिंदु साह, राजकुमार साह, पवन कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एवं विष्णु प्रसाद गुप्ता को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया।
कमेटी गठन के उपरांत जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा नव-निर्वाचित सदस्यों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, मानिकचंद साहू, डॉ. राकेश रंजन गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, मुकेश प्रसाद गुप्ता, शिक्षक जगनारायण प्रसाद गुप्ता, टिंकू प्रसाद गुप्ता एवं प्रखर प्रवक्ता प्रो. अरविंद प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जिला कमेटी ने बैठक के माध्यम से संदेश दिया कि शीघ्र ही सभी प्रखंडों में कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा नए जिला अध्यक्ष का चयन कर समाज को नई दिशा दी जाएगी।
अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया और अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत स्तरीय कमेटी गठन के उद्देश्य से प्रस्थान किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और कमेटी गठन में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला कमेटी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments