गढ़वा। स्वदेशी जागरण मंच की गढ़वा शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की शाम पुरानी बाजार स्थित जी.एन. कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा आगामी 13 और 14 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठक अजय उपाध्याय ने बताया कि 13 एवं 14 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चेतना स्थित कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संघ के पदाधिकारी तथा जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद विष्णु दयाल राम भी शामिल होकर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए हमें अपने देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना होगा। इससे कुटीर उद्योगों और स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा देश का धन देश में ही बना रहेगा।
0 Comments