Ticker

6/recent/ticker-posts

अश्रुदीन खान फिर बने मुहर्रम इंतजामिया कमिटी गढ़वा जेनरल के सदर

गढ़वा: गढ़वा करबला के सेहन में मुहर्रम इंतजामिया कमिटी गढ़वा जेनरल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला सदर सेराज खान ने की।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बीते वर्ष कमिटी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। सदस्यों ने एक बार फिर से सर्वसम्मति से अश्रुदीन खान को मुहर्रम इंतजामिया कमिटी गढ़वा जेनरल का सदर चुना।
नई कमिटी के गठन में वारिश अंसारी (चांद) को सचिव, इफ्तेखार खान को कोषाध्यक्ष तथा फैजान आलम को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं आबिद खान को नायब सदर तथा बारीक अंसारी को नायब सचिव बनाया गया।
इसके अतिरिक्त सेराज खान, खालिक कुरेशी, जैनुल आबेदीन मदनी खान, महफूज कुरेशी, नईम सिद्दीकी, हाजी मुमताज अली शेखर, अनवर शाहब, डॉ. इलियास अंसारी, इस्तेखार मंसूरी, वसीम खान एवं हनान अंसारी को कमिटी का सरपरस्त बनाया गया।
बैठक में गढ़वा मुस्लिम समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने नवगठित कमिटी को मुहर्रम पर्व के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments