Ticker

6/recent/ticker-posts

मार्शल आर्ट में गढ़वा का दमदार प्रदर्शन, प्रशिक्षण शिविर के समापन पर 60 खिलाड़ी सम्मानित

गढ़वा। शहर के बंधन मैरिज हॉल में आयोजित द्वितीय गढ़वा जिला मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् श्री अलखनाथ पांडेय एवं गढ़वा जिला कराटे संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा शामिल हुए।
समारोह के दौरान प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में प्रकृति आनंद देव, ओम आनंद देव, कृष्ण आनंद देव, झूलन कुमारी, सुप्रिया कुमारी, डॉली कुमारी, शाहीन परवीन, नजीर अंसारी, सेजल श्रीवास्तव, समीर कुमार चौबे, पुण्य प्रसून, सत्यम कुमार, अदिति पांडे, अनुराग पांडे, आदित्य कुमार मेहता, वानिया साफी सिद्दीकी, अर्चना कुमारी, हिमांशु कुमार, अभय यादव, जयराज, ओमप्रकाश, सूरज कुमार, नंदनी कुमारी, उमर अब्दुल्ला, सुधीर कुमार, मिस्टी गुप्ता, आदित्य राज, हसन खान, फलकनाज, खुशदिल राजा, अद्विक सिंह, शौर्य विश्वकर्मा, ऋषिका कुमारी, अयान खान, कार्तिक कुमार, आयुषधर दुबे, अंकित कुमार, आयुष तिवारी, युग प्रताप देव, रंजीत, आर्यन धर दुबे, अर्पित कुमार दुबे, शारदा कुमारी सहित अन्य शामिल रहे।
प्रशिक्षण शिविर में कोच मनोज संसाई ने खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत कौशल प्रदर्शन ने अतिथियों को काफी प्रभावित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन नीरज श्रीधर ने प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे समारोह में उपस्थित अतिथि, अभिभावक एवं खिलाड़ी अंत तक जुड़े रहे।
इस अवसर पर मदन केसरी, डॉ. पतंजलि केसरी, ललन सोनी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप कुमार, सुशील तिवारी, अजयकांत, अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह, राम प्रवेश तिवारी, रमाशंकर सिंह, दीपक कुमार, पिंकी देवी, शांति देवी, पंकज सिंह, पप्पू कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, नौशाद, रामनाथ, सनोज कुमार, रघुनाथ प्रसाद, संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments