गढ़वा। मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 15 एवं 16 में सत्यापन कार्य संपन्न कराया गया। यह कार्य दानरो नदी किनारे स्थित वार्ड विकास केंद्र (आयुष्मान भवन) में आयोजित किया गया।
सत्यापन कार्य के लिए वार्ड 15 में कर्मचारी अमरेंद्र कुमार तथा वार्ड 16 में गोविंद आर्य को नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम के दौरान वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती रीता देवी एवं वार्ड 16 के पार्षद पारस नाथ कश्यप की उपस्थिति में सभी लाभार्थियों के प्रपत्रों की जांच कर सत्यापन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 15 में कुल 170 लाभार्थियों एवं वार्ड संख्या 16 में 190 लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
मौके पर उमेश कश्यप, आशीष कश्यप, सिकंदर राम, राहुल मोदनवाल, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अमन सोनी, बबलू श्रीवास्तव, प्रदीप कश्यप, अजीत सिंह, आरिफ राजा, एनाम, बबलू एवं गुड्डू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments