Ticker

6/recent/ticker-posts

डंडई में 14 जुलाई को लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

डंडई। वाहन चालकों को पंचायत स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा के निर्देशानुसार डंडई प्रखंड में 14 जुलाई 2026 को पंचायत स्तरीय चालक अनुज्ञप्ति (ड्राइविंग लाइसेंस) शिविर लगाया जाएगा।
यह शिविर डंडई पंचायत भवन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में डंडई, सोनेहारा, करके, लवाही कला एवं रारो पंचायत के इच्छुक अभ्यर्थी भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।
परिवहन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक शिविर से पूर्व प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से परिवहन सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, शिविर के दिन भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
आवेदकों को आधार कार्ड अथवा निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड अथवा जन्म तिथि अंकित शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप जांच रिपोर्ट तथा ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद या एटीएम कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रखंड प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं। इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments