Ticker

6/recent/ticker-posts

जन्मदिन-पुण्यतिथि पर सेवा का संगम: 126वें सप्ताह भी अग्रवाल परिवार ने बांटी खुशियां

गढ़वा। सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 126वें सप्ताह भी जरूरतमंदों, राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों को प्रेमपूर्वक पुड़ी, सब्जी एवं जलेबी का प्रसाद कराया गया।
यह सेवा कार्यक्रम अनीता अग्रवाल द्वारा अपने पुत्र वैभव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं सुपौत्री श्रीशा अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। साथ ही स्वर्गीय शालिग्राम अग्रवाल की 50वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति को नमन करते हुए इस जनसेवा को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही उनके परिवार की सबसे बड़ी परंपरा और सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि परिवार के हर शुभ अवसर को समाज सेवा से जोड़ना उनकी पुरानी परंपरा रही है।
संतोष अग्रवाल ने कहा कि “भोजन का एक निवाला भी किसी भूखे के लिए अमूल्य होता है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।” उन्होंने बताया कि परिवार आगे भी वंचित और जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का कार्य जारी रखेगा।
वहीं हर्ष अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिन और पुण्यतिथि जैसे अवसर तभी सार्थक होते हैं, जब उनसे समाज को भी लाभ मिले। परिवार हर शुभ अवसर को जनकल्याण से जोड़ने का प्रयास करता है, ताकि नई पीढ़ी में सेवा और संस्कार की भावना विकसित हो सके।
अग्रवाल परिवार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना ही उनके सेवा अभियान का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, रुद्राक्ष अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments