Ticker

6/recent/ticker-posts

गढ़वा में 11 जून से शुरू होगी झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग, तैयारियां पूरी

गढ़वा। जिले के टाउन हॉल मैदान में 11 जून से 14 जून 2026 तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि तक आयोजित होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लीग के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी गढ़वा पहुंचने लगे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच बढ़ने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस लीग में कुल आठ मजबूत टीमें भाग लेंगी, जिनमें सिद्धू-कान्हू वॉरियर्स, तेलंगाना खड़िया ब्लास्टर्स, बिरसा मुंडा लायंस, वीर बुधु भगत टाइगर्स, शेख भिखारी हीरोज एवं तिलका मांझी वॉरियर्स प्रमुख हैं। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को रोमांचक और उच्च स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार विजेता टीम को ₹1.51 लाख तथा उपविजेता टीम को ₹1 लाख की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, सचिव राहुल शर्मा, लीग के सचिव रोहित कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष रिशु मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति ने जिले के सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments