गढ़वा : भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति सह पासवान परिवार, जिला गढ़वा के सौजन्य से चिनिया मोड़ स्थित वीर बाबा चौहरमल जी की प्रतिमा के समीप बुधवार सुबह 8 बजे पानशाला का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चन्दन पासवान ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने फीता काटकर पानशाला का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान, बेलचंपा पंचायत के मुखिया शोनल पासवान, प्रमंडलीय संरक्षक दशरथ पासवान, प्रमंडलीय महासचिव रामजी पासवान, महासचिव रामचन्द्र पासवान, जिला संरक्षक कुलदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान, युवा जिलाध्यक्ष रितेश पासवान, दिनदयाल पासवान, कामेश्वर पासवान, प्रेमतोष पासवान, बिमलेश पासवान, सतीश पासवान, विक्की पासवान, जितेन्द्र पासवान, विकास पासवान, सोनू पासवान, कौशल पासवान एवं मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि शांति देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता।
वहीं जिला अध्यक्ष चन्दन पासवान ने कहा कि समिति हमेशा जनहित के कार्यों में अग्रणी रही है। पानशाला की शुरुआत का उद्देश्य राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
0 Comments