Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन की सेवा से भक्ति में नहाया शहर, श्याम ध्वजा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

गढ़वा।ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार को गढ़वा नगर पूरी तरह श्याम भक्ति में सराबोर हो गया। सुबह 7:30 बजे श्री श्याम निशान ध्वजा यात्रा का शुभारंभ रामलला मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना एवं जयघोष के साथ किया गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंचकर आरती एवं मंगल प्रार्थना के साथ संपन्न हुई।
इस भव्य यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था का परिचय दिया। “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” एवं “जय श्री श्याम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु हाथों में निशान ध्वजा लिए भक्ति में लीन नजर आए।
यात्रा के दौरान लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। क्लब की ओर से मेन रोड स्थित समाजसेवी हर्ष अग्रवाल के प्रतिष्ठान से लेकर संकट मोचन मंदिर तक श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा एवं इत्र वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इससे पूरा मार्ग सुगंधित और भक्तिमय हो उठा।
क्लब के सदस्यों ने कहा कि श्याम भक्तों की सेवा करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। समाजसेवी हर्ष अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर मन भाव-विभोर हो गया। आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
जय शंकर ब्रेजियर ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से नगर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। अमित कश्यप एवं विनय कश्यप ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची पूजा है। वहीं अरविंद गुप्ता और अमित केसरी ने भविष्य में भी क्लब की सक्रिय भागीदारी जारी रखने की बात कही।
महिला सदस्यों अंकिता अग्रवाल, गीता ब्रेजियर, पूनम केशरी एवं करुणा केशरी ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प एवं इत्र वर्षा कर आयोजन को और भव्य बना दिया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्य हर्ष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, जय शंकर ब्रेजियर, अमित कश्यप, विनय कश्यप, अरविंद गुप्ता एवं अमित केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों में हर्षित अग्रवाल और अथर्व अग्रवाल ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बुधवार की संध्या 6:30 बजे से गुपुत वाटिका में विशाल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं श्याम महिमा का गुणगान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments