Ticker

6/recent/ticker-posts

विवाह वर्षगांठ पर सेवा का संकल्प: सीआरपीएफ जवान दंपति ने रचा रक्तदान का कीर्तिमान

गढ़वा : समाज सेवा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए सीआरपीएफ 172 बटालियन, गढ़वा के जवान पंकज कुमार चौबे एवं उनकी पत्नी ममता चौबे ने अपनी शादी की 16वीं सालगिरह के अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की।
इस खास मौके पर पंकज कुमार चौबे ने अपना 41वां रक्तदान किया, जबकि उनकी पत्नी ममता चौबे ने 11वीं बार रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर उनके पुत्र पीयूष चौबे, प्रियांशु चौबे एवं पुत्री आस्था चौबे भी उपस्थित रहे और इस नेक कार्य के साक्षी बने।
बताया गया कि पंकज कुमार चौबे वर्तमान में सीआरपीएफ 172 बटालियन में कार्यरत हैं और इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं। बावजूद इसके, उन्होंने अपनी सालगिरह को सेवा के रूप में मनाकर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
यह पहल न केवल रक्तदान के महत्व को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की भावना को भी मजबूत करती है।

Post a Comment

0 Comments