गढ़वा:शहर के चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय द्वारा 3 जून 2026 को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल खासकर उन मरीजों के लिए राहत लेकर आ रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण बेहतर नेत्र उपचार से वंचित रह जाते हैं।
अस्पताल के संस्थापक सह नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शिविर में पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच के बाद योग्य पाए गए मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिविर में ऑपरेशन के साथ दवाइयां, लेंस और जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि उनकी आंखों की रोशनी लौटाने में भी मदद मिलेगी।
यह शिविर स्थानीय गरीब और असहाय मरीजों के लिए एक बड़ी उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।
0 Comments