गढ़वा:उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर 11 मई , सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम श्री कृष्णम ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में पूर्वाह्न 8:00 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन करना है, ताकि विद्यालय के संचालन एवं विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सादर आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही ओबरा पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, बीडीसी सदस्य, वार्ड पार्षद एवं गांव के सभी गणमान्य व्यक्तियों से भी बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।
विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि सभी की भागीदारी से ही विद्यालय के विकास को नई दिशा मिलेगी।
0 Comments