Ticker

6/recent/ticker-posts

वृहत सफाई अभियान से नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर हुआ स्वच्छ, जागृति युवा क्लब ने दिया स्वच्छता का संदेश

गढ़वा। जागृति युवा क्लब, जोबरईया द्वारा रविवार को बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में वृहत सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत क्लब के सदस्यों ने मंदिर परिसर में उगी हुई झाड़ियों की सफाई की तथा पूरे क्षेत्र में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर उसका विधिवत निस्तारण किया।
स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर को पूरी तरह साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाजहित में सप्ताह के कम से कम एक दिन एक घंटा स्वच्छता और सामाजिक कार्यों के लिए अवश्य देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाने की अपील की।
इस अभियान में अध्यक्ष जितेंद्र पाल, सचिव विनय पाल, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पाल, उदय पाल, नागेन्द्र पाल, जयदेव पाल, आनंद कुमार चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, अभिजीत, मयंक सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments