गढ़वा। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर 17 से 23 सितम्बर तक मनाए जा रहे जायंट्स सेवा सप्ताह की शुरुआत गुरुवार को गढ़वा में हुई। सेवा सप्ताह के पहले दिन जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता के प्रतिष्ठान ‘गुप्ता इन्वेस्टमेंट’ के समीप किया गया, जहां राहगीरों के बीच करीब 300 पौधे वितरित किए गए। इनमें अमरूद, अनार, नींबू, अशोक एवं जामुन के पौधे शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्षा ऋतु में नियमित रूप से पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष गढ़वा में शुरुआती बारिश कम होने के कारण सूखे की स्थिति बनी है, ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है, जिससे हरियाली बढ़े और वर्षा की संभावना भी बेहतर हो सके।
कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन-8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन-8 यूनिट-2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपागंज, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल एवं अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी (पोस्ट ऑफिस), मोजिबुद्दीन खान, चन्द्र भूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
0 Comments