गढ़वा। पेफी झारखंड के तत्वावधान में 24 सितंबर से केंद्रीय विश्वविद्यालय रांची में आयोजित होने वाली दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कराटे, योगासन एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया जाएगा।
गढ़वा जिले की टीम की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 सितंबर को फुटबॉल स्टेडियम में ट्रायल शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अपराह्न 1 बजे से शुरू होगा। इसकी जानकारी पेफी के जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ी गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ट्रायल शिविर में फुटबॉल, कबड्डी, कराटे, योगासन एवं वॉलीबॉल के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ एवं शॉट पुट के खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे के मोबाइल नंबर 9304168422 पर संपर्क कर सकते हैं।
0 Comments