Ticker

6/recent/ticker-posts

छोटी सी जानकारी, बड़ा जीवन रक्षक फर्क” — जीएन कान्वेंट स्कूल में प्राथमिक उपचार दिवस पर जागरूकता गोष्ठी

गढ़वा। जीएन कान्वेंट (10+2) स्कूल के सभागार में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्राथमिक उपचार के महत्व पर आधारित एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपात स्थितियों में जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार की बुनियादी जानकारी से अवगत कराना था।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्राथमिक उपचार केवल एक कौशल नहीं, बल्कि यह किसी के जीवन को बचाने का एक अमूल्य उपहार है। उन्होंने बताया कि विश्व प्राथमिक उपचार दिवस पर विभिन्न संगठन लोगों को बुनियादी प्राथमिक उपचार कौशल और आपात परिस्थितियों में उसकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के लिए एकजुट होते हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के अंतर्गत सरल लेकिन जीवन रक्षक उपाय शामिल होते हैं, जिन्हें बिना किसी विशेष चिकित्सा ज्ञान और सीमित संसाधनों के भी सीखा जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य जीवन बचाना, स्थिति को बिगड़ने से रोकना, स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देना तथा मरीज को सुरक्षित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना होता है।
कार्यक्रम में छात्रों को घाव पर दबाव डालना, सीपीआर देना तथा दम घुटने की स्थिति में सहायता करने जैसे प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों की जानकारी दी गई। निदेशक ने इस बात पर जोर दिया कि आपात स्थिति में आसपास मौजूद सामान्य व्यक्ति भी समय रहते सही प्राथमिक उपचार देकर किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
छात्र-छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Post a Comment

0 Comments